Thar पोस्ट। बीकानेर के पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर में परिचित पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी भी एक महिला है और पंजाब की रहने वाली है। श्रीगंगानगर के लालगढ़ थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि पंजाब के मलोट की रहने वाली महिला उसकी परिचित है। पांच दिन पहले उसे इंस्ट्राग्राम पर अपनी फेक आइडी मिली। उस पर अश्लील वीडियो अपलोड थे। पड़ताल करने पर पता चला कि ये वीडियो पंजाब की एक महिला ने वायरल किया है। इस पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति एनडीपीएस के एक मामले में इन दिनों जेल में है। आरोपी महिला उसके पति के साथ कुछ समय पहले रिलेशनशिप में रही है। ऐसे में दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। मामले की जांच सादुलशहर सीआई रघुवीर सिंह बीका को दी गई है।