ताजा खबरे
IMG 20231123 090506 50 निगम कर्मचारी पर चाकू से हमला, भड़का आक्रोश, बहिष्कार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आज नगर निगम के जमेदार पर बोथरा कॉम्प्लेक्स के पास टैक्सी चालक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे जमेदार को चोटें आई है। सुबह की इस वारदात के विरोध में सभी सफाई कर्मचारियों व जमेदारों में रोष व्याप्त है। जमादार एकता संघ के अध्यक्ष गणेश चंदेलिया, कर्मचारी नेता शिवलाल तेजी, राहुल जादुसंगत आदि ने कहा कि बोथरा कॉम्प्लेक्स के पास आज सुबह निगम कर्मचारी जमेदार पर एक टैक्सी चालक ने चाकू से हमला कर दिया। अध्यक्ष गणेश चंदेलिया ने बताया कि इस घटना को लेकर हमारी तीन मांगे है, जिसमें आरोपी के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने तथा एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए, अगर इन तीन धारों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो दोपहर तीन बजे के बाद कार्य बहिष्कार किया जाएगा, इस दौरान कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे, लेकिन काम नहीं करेंगे।


Share This News