Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के धौलपुर जिले में पुलिस शहर के एक निजी होटल और रेस्टोरेंट में दुष्कर्म केस की जांच करने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद युवक-युवतियों में खलबली मच गई। पुलिस ने युवक और युवतियों को हिरासत में मिला और पूछताछ कर युवतियों को छोड़ दिया। पकड़े गए तीन लड़कों से पूछताछ की जा रही है।महिला और निहालगंज थाना पुलिस की टीम शनिवार को दुष्कर्म केस की जांच करने के लिए एक होटल और रेस्टोरेंट में पहुंची थी। इस दौरान होटल में पहले से ही तीन युवक और युवतियां बैठीं थीं। होटल में पुलिस को देख युवक और युवतियों में हड़कंप मच गया। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने युवक और युवतियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद युवतियों को छोड़ दिया गया, जबकि युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। निहालगंज थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया कि एक दुष्कर्म मामले की जांच करने के लिए होटल गई थी। इस दौरान तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनके पूछताछ की जा रही है। युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।