Thar पोस्ट, बीकानेर। कोरोना वायरस के मामले लागतात घट रहे हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना एक बार फिर घातक रूप लेकर लौट सकता है और चौथी लहर का कारण बन सकता है। सार्स-को-2 वायरस दो वर्षों के दौरान काफी विकसित हुआ है। पहले अल्फा, बीटा, डेल्टा और ओमीक्रोन ने तबाही मचाई लेकिन अब ओमीक्रोन के सबवेरिएंट बीए.2 (BA.2) को चिंता का कारण माना जा रहा है। इसे अधिक तेजी से फैलने वाला रूप माना जा रहा है और कई देश पहले से ही इसकी चपेट में आ चुके हैं। जापान में एक लैब में हुए अध्ययन में पाया गया है कि बीए.2 अपने मूल रूप ओमीक्रोन यानी बीए.1 की तुलना में अधिक तेजी से फैलने वाला है और अधिक गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है।हालांकि वैज्ञानिक अभी सही तरह नहीं समझ पाए हैं कि इस नए सबवेरिएंट का इंसान पर किस तरह का प्रभाव है या आगे चलकर इससे क्या नुकसान हो सकता है। वैज्ञानिकों और चिकित्सा पेशेवरों ने इससे जुड़े कुछ सबसे सामान्य लक्षणों को सूचीबद्ध किया है। चलिए जानते हैं इनके बारे में।