Thar पोस्ट, बीकानेर। 18+ युवाओं को मिलेगी आइसीएमआर व भारत बायोटेक की को-वैक्सीन
शुक्रवार को बीकानेर शहर की 20 अस्पतालों में कुल 5,100 को-वैक्सीन डोज के लक्ष्य के विरुद्ध होगा 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण ।अब तक इस आयुवर्ग के लिए कोविशील्ड ही उपलब्ध थी।ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं होगा 18+ का टीकाकरण। 18+के कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग खुलेगी आज रात 9:00 pm45+शुक्रवार (28.5.2021) को 32 केंद्रों पर होगा 45 प्लस आयु वर्ग (45 वर्ष से अधिक आयु के सभी) का कोविड टीकाकरण। अधिकांश केन्द्रों पर कोविशील्ड व 2 पर को-वैक्सीन रहेगी उपलब्ध।को-वैक्सीन
की दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिन बाद वकोविशील्ड। की दूसरी डोज 84 दिन बाद।जिन्हें 5 मार्च तक पहली डोज लग चुकी वे ही शुक्रवार को दूसरी खुराक के लिए घर से निकलें।