Thar पोस्ट। जिला कलक्टर नमिता मेहता के विशेष आग्रह पर बीकानेर के पूर्व सीएमएचओ बी.एल.मीणा को विशेष सेवा के लिए बीकानेर लगाया गया है जो आज शाम को अपनी कार्यभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि जब कोरोना ने पूरे राजस्थान में कोहराम मचाया उस समय बीकानेर के सीएमएचओ बी.एल.मीणा ने अपनी सूझबुझ व बीकानेरवासियों के तालमेल से काफी हद तक कट्रोल में रखा । कलक्टर ने उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए सरकार से आग्रह किया और सरकार ने तुरंत बी.एल.मीणा को बीकानेर लगाया है।