Tp न्यूज़। बीकानेर में कर्फ्यू का तगड़ा असर देखा जा रहा है। हालांकि कोटगेट पर कर्फ्यू से ठीक पहले कुछ अफरा तफरी दिखी। कोरोना कर्फ्यू में अनेक जरूरी सेवाएं निर्बाध चलेगी। गृह विभाग ने इसकी गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक किराने का सामान, फल-सब्जियां, डेयरी और दूध, पशुचारा से सम्बन्धित दुकानें खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट से टेक अवे की सुविधा रात 8 बजे तक रहेगी।
इन पर लागू नहीं होंगी पाबंदियां
उपचुनावों में वोटिंग और इससे जुड़ी प्रक्रिया।शादी समाराहों, अंतिम संस्कार में तय लोगों को जाने की छूट रहेगी।समर्थन मूल्य पर मंडियों में फसलों की खरीद जारी रहेगी।
जिला प्रशासन, पुलिस लाइन कन्ट्रोल रूम, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवा, सार्वजनिक परिवहन, नगर निगम, बिजली कंपनियां टेलीफोन, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़े कर्मचारी इसके तहत नहीं आएंगे।
न्यायिक सेवाओं से सम्बन्धित सभी अधिकारी कर्मचारी।
केन्द्र सरकार की आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थान, आईकार्ड साथ रखना होगा।मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट से आने-जाने वाले व्यक्तियों को यात्रा टिकट दिखाने पर अनुमति मिलेगी।
गर्भवती महिलाओं और रोगियों को अस्पताल जाने की अनुमति होगी।
सभी अस्पताल लैब और उनसे जुड़े कर्मचारी। अन्तर्राज्यीय और राज्य के अन्दर माल परिवहन करने वाले भार वाहनों में लगे कर्मचारी।
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण स्थल पर टीकाकरण के लिए जाने की अनुमति होगी।
आईडी कार्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंट मीडिया, अखबार बांटने की सुबह 4 बजे से 8 बजे तक छूट होगी।
भोजन के लिए रेस्टोरेंट से रात 8 बजे तक टेक अवे की सुविधा, किराने का सामान, फल सब्जियां, डेयरी और दूध, पशुचारा से सम्बन्धित दुकानें खुली रहेंगी। मेडिकल स्टोर चालू रहेंगे। बैंकिंग सेवाएं, एटीएम, बीमा कार्यालय खुले रहेंगे। मोबाइल कंपनियों के दफ्तर, इंटरनेट सेवाएं, प्रसारण, केबल सेवाएं, आईटी और आईटी संबंधित सेवाओं से जुड़े दफ्तर खुले रहेंगे। सभी तरह के पेट्रोल पंप, रिटेल ऑउटलेट, बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन से जुड़ी यूनिट, कॉल्ड स्टोरेज और वेयर हाउसिंग सेवाएं, निजी सुरक्षा सेवाएं, इंदिरा रसोई में भोजन बनाने और बांटने का काम।
इन मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स को भी अनुमति
आवश्यक वस्तुओं और एक्सपोर्ट से जुड़ी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट, मेडिकल उपकरण बनाने वाली फैक्ट्रीज और यूनिट, नाइट शिफ्ट वाली फैक्ट्रीज जिनमें लगातार प्रोडक्शन हो रहा है, जिन मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में कर्मचारियों श्रमिकों के रात में ठहरने की कैंपस में सुविधा हो, वहां काम करने की अनुमति होगी।

भाजपा जस्सूसर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिसकर्मियों का सम्मान कार्यक्रम किया गया
राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा के नेतृत्व में नयाशहर थाने में पुलिस पदाधिकारियों ओर पुलिसकर्मियों का बड़े उत्साह के साथ में सम्मान किया गया। सम्मान की कड़ी में कार्यक्रम का संचालन कर्ता पार्षद सुधा आचार्य ने थानाधिकारी श्री वेदपाल पुलिसकर्मियों छगन लाल, भूरसिंह, रामकिशन, कैलाश कुमार,शंकरलाल, महिला पुलिसकर्मियों में मंजू एवं प्रमिला जी को कुमकुम तिलक लगाकर अयोध्या से लाये भगवान राम के दुपट्टे पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। सम्मान के इस कार्यक्रम में गीताप्रेस की मद्भागवत गीता की पुस्तकेंभी सप्रेम भेंट की गई।
राजस्थान पुलिस दिवस सम्मान के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार ओझा, पार्षद सुधा आचार्य वार्ड संख्या 2 , प्रदीप उपाध्याय वार्ड 57, विजय सिंह वार्ड 44, प्रतीक स्वामी वार्ड 22, पार्षद प्रतिनिधि मंडल उपाध्यक्ष जुगल आचार्य वार्ड 43, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं जिला सदस्य राजकुमार पारीक ,जस्सूसर मंडल के उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अशोक सारस्वत,अशोक सांखला, अभी कच्छावा, कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश करनाणी, सहित सभी भाजपा जस्सुसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष में संपूर्ण नया शहर पुलिस थाना पुलिस कर्मियों को मिठाईयां खिलाकर उनका सम्मान किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि नया शहर पुलिस कर्मियों ने लॉकडाउन कोरोनाकाल मे अपने सामर्थ्य से अधिक जाकर आम जनता की सेवा की है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सुधा आचार्य ने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा कोरोना का हाल में किया गया। जन सेवा के कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे और हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे इस मौके पर थाना पुलिस कर्मी में वेद पाल जी ने कहा कि हम समस्त नया शहर थाना पुलिसकर्मी आप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत से बहुत ही अभिभूत हैं और हम आपको आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हैं आपने पुलिस दिवस के अवसर पर जो हमें सम्मान दिया है वह कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
ज़िला परिषद की साधारण सभा की बैठक
ज़िला परिषद की साधारण सभा की विशेष बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल की अध्यक्षता आयोजित हुई।बैठक में पानी,बिजली व स्वास्थ्य सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कोरोना गाइडलाइन की पालना का आह्वान किया। शादियों व अन्य आयोजनों में राज्य सरकार के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा। नहर बन्दी के दौरान तैयारी और जल वितरण योजना की समीक्षा की।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश ने जिला परिषद सदस्यों से प्राप्त प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया ने जल संसाधन विभाग से सम्बंधित मुद्दों पर बात रखी। लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने जल संरक्षण पर चर्चा करते हुए प्रत्येक गांव तक पानी पहुचाने,बन्द ट्यूब वेल को चालू करवाने तथा नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने कोविड प्रबंधन के मद्देनजर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं के बारे में जाना। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने असंतोष जताया। बैठक में विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान गण भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना व कोरोना गाइडलाइन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा की कार्ययोजना वर्ष 2021-22 के तहत कुल 1397.53 करोड़ व कुल कार्य 27240 का अनुमोदन किया गया। बैठक में अति ज़िला कलेक्टर बी एल धोजक,उप जिला प्रमुख लक्ष्मी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।