Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में कोरोना के आज एक साथ 22 पॉजिटिव आये है। एक रोगी की मौत भी हुई है। इस बारे में सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रिपोर्ट में मरूधर कॉलोनी जयपुर रोड निवासी 50 वर्षीय महिला,इन्द्रा कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला,जेएनवीसी निवासी 47 वर्षीय पुरूष,गंगाशहर निवासी 28 वर्षीय पुरूष,छत्तरगढ़ निवासी 60 वर्षीय पुरूष,शेरपुरा निवासी 35 वर्षीय महिला,पटेल नगर निवासी 41 वर्षीय पुरूष,पवनपुरी निवासी 65 वर्षीय महिला,के के कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवती,गंगाशहर निवासी 30 वर्षीय महिला,लूणकरणसर निवासी 45 वर्षीय पुरूष,पवनपुरी निवासी 28 वर्षीय पुरूष,पीजी हॉस्टल के 33 वर्षीय चिकित्सक,के के कॉलोनी का आठ वर्षीय बच्चा,गंगाशहर निवासी 45 वर्षीय महिला,गोपेश्वर बस्ती निवासी 25 वर्षीय महिला,पाबू चौक निवासी 39 वर्षीय महिला,गंगाशहर निवासी 27 वर्षीय पुरूष व 47 वर्षीय महिला,चौधरी कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय महिला,लालमदेसर गांव की 13 वर्षीय बालिका तथा फराशों की मस्जिद के पास निवासी 32 वर्षी महिला संक्रमित रिपोर्ट हुए है। जबकि 78 वर्षीय रासीसर निवासी की कोरोना के कारण मौत हो गई है। मृतक को अनेक प्रकार के दूसरे रोग भी थे। आंकड़ा अब 150 के पार जा पहुंचा है। वहीं इस माह चार जनों की कोरोना के कारण मौत भी हुई है।