Thar पोस्ट। कोरोना ने राजस्थान को जकड लिया है। तेज़ रफ़्तार से सूबे में खलबली मची है। कोरोना के बढ़ते आंकडों की सूची बनाते देख कर प्रशासन के आला अधिकारियों के हाथों से तोते उड़ रहे है। उधर जयपुर में कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंत्रियों के साथ अहम बैठक जारी है। इसके अलावा शाम को 5 बजे ओपन बैठक के जरिए सीएम आमजन के भी सुझाव लेंगे। मुख्यमंत्री आज 7.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पाबन्दियों से जुड़ी घोषणा करेंगे। इसमें बीकानेर के अलावा जयपुर, जोधपुर,कोटा और उदयपुर जैसे ज्यादा संक्रमित जिलों में लॉकडाउन लगाने की संभावना बन रही है। इसके साथ ही कर्फ़्यू अवधि बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। बीकानेर में कोरोना अब खतरनाक स्थिति में है।