Thar पोस्ट। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही अब आमजन को राहत मिलेगी। देश की राजधानी में इस महीने तो लॉकडाउन रहेगा। लेकिन अगले महीने से थोड़ी राहत मिल सकती है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात के संकेत दिए हैं। राज्य में कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट 2.5% तक गिर गया है, ऐसे में 1 जून से कई गतिविधियों की छूट दी जा सकती है। शुरू में ये मिलेगी छूटकोविड प्रोटोकॉल के साथ दिल्ली मेट्रो को फिर से शुरू किया जा सकता है।
सार्वजनिक स्थानों पर शादी समारोहों की अनुमति मिल सकती है मगर मेहमानों की सीमित संख्या के साथ।मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अनिवार्यता के साथ बाजार खोले जा सकते हैं। नियमों का पालन करने पर ऑफिसेज खोलने की भी परमिशन मिल सकती है।मॉल और रीक्रिएशनल सेंटर्स को खोलने की अनुमति मिल सकती है मगर कुछ पाबंदियों के साथ, यदि मामले नहीं बढ़ते हैं तो और छूट पर विचार संभव है।