Tp न्यूज़, बीकानेर में कोरोना का तांडव जारी है। बीकानेर में आज मिले कोरोना रोगियों ने सभी को सकते में डाल दिया है। आज अभी तक 337 कोरोना पॉजिटिव केस आये है। इनमें सेटेलाइट अस्पताल के सैंपलों में से करीब 85 पॉजिटिव निकले, वहीं पीबीएम ओपीडी में लिए सैंपलों में से करीब डेढ़ सौ पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार 337 के इस आंकड़े में बीकानेर का लगभग हर हिस्सा चपेट में आ चुका है । यदि 59 घंटों के कर्फ्यू की पालना ईमानदारी से नहीं की गई तो परिणाम और अधिक घातक आ सकते हैं। अभी घर में रहकर शहर व देश को बचाना ही हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। सतर्कता बरतें। मास्क लगाएं। हाथ नहीं मिलाकर हम अनेक बीमारियो से बच सकते है।