Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना अब तेज़ी से पकड़ बना रहा है। आज सुबह कोरोना पॉजिटिव मिले, इसके बाद भी लगातार पोजटिव आ रहे है। दोपहर को जारी दूसरी हुई लिस्ट में 74 पाॅजिटिव रिपोर्ट हैं। उनमें से जोधपुर, गंगानगर व हनुमानगढ़ के एक एक तथा 2 चूरू जिले के हैं। शेष 69 बीकानेर जिले के हैं। इससे पहले सुबह आई लिस्ट में चार पाॅजीटिव आए थे। इस प्रकार बीकानेर में आज कुल 73 पाॅजीटिव आ चुके हैं। बीकानेर में कोरोना से आप सावधान रहे। मास्क पहिने-साबुन से बार बार हाथ धोएं तथा हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर अभिवादन करें।