ताजा खबरे
पाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाई
IMG 20201021 WA0033 स्ट्रीट वेंडर के पदाधिकारियों से साथ बैठक सम्पन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर जिले को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए 31 अक्टूबर तक हारेगा कोरोना जीतेगा बीकाणा अभियान के तहत जन जागरूकता हेतु नगर निगम बीकानेर में दीन दयाल अंत्योदय योजना के बीकानेर शहर के स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के पदाधिकारियों एवं आयुक्त नगर निगम पंकज शर्मा के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया।
बैठक में आयुक्त शर्मा द्वारा यूनियन नेताओं को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने, एवं सैनिटाइजर का उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया।  इसी के साथ नो मास्क नो एंट्री अभियान के तहत स्वयं मरज्ञक पहनना और आमजन और ग्राहकों को भी इस बारे में जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।  स्ट्रीट वेंडिंग यूनियन के  पदाधिकारियों ने भी अभियान को पूर्ण सफल बनाने एवं बीकानेर को कोरोना बीमारी से मुक्त करवाने में भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली ।
आयुक्त द्वारा योजना में स्ट्रीट वेंडिंग यूनियन के सहयोग से अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को ₹10000 का अनुदान दिलवाने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया । आयुक्त ने कहा कि दीन दयाल अंत्योदय योजना कार्यक्रम एवं स्ट्रीट वेंडिंग यूनियन के सहयोग और जन जागरण के कारण ही इस योजना में बीकानेर संपूर्ण राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त कर पाया है।
बैठक मंे  स्ट्रीट वेंडिंग यूनियन के मोइनुद्दीन, प्रदीप कुमार, मुरली सर्वटे, इनायत अली एवं दीन दयाल अंत्योदय योजना के ओमप्रकाश व्यास, नीलू भाटी ,अभिषेक भारद्वाज इत्यादि उपस्थित थे


Share This News