Thar पोस्ट। इन दिनों लोगों में इस बात को लेकर चर्चा छिड़ी है कि क्या फिर से भारतीय रेलवे फिर ट्रेनों का परिचालन बंद करने वाला है? देश के मुसाफिरों के सवाल पर भारतीय रेलवे ने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में फिर पाबंदिया लगनी शुरु हो गई है। कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को पर रेलवे ने बड़ा बयान जारी किया है। कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच रेलवे अपना परिचालन फिर बंद करने या ट्रेनों की संख्या को घटाने जा रहा है इस रेलवे ने कहा है कि अभी हमारी ऐसी कोई योजना नही है। रेलवे बोर्ड के चयरमैन सुनील शर्मा ने कहा कि जो लोग यात्रा करना चाहते हैं कर सकते हैं, ट्रेनों की कमी नहीं है। जितनी भी जरूरत होगी, उस हिसाब से ट्रेनों को चलाया जा रहा है। ऐसे में पैनिक करने की ज़रूरत नहीं है। अगर डिमांड बढ़ती है, तो हम तुरंत ट्रेनें बढ़ा देंगे। उन्होनें कहा कि रेलवे स्टेशनों लोगों की यह संख्या सामान्य है। गर्मियों के वक्त लोग यात्राएं करते हैं। ऐसे में इस भीड़ को देखते हुए हम पहले ही अतिरिक्त ट्रेनों का ऐलान कर चुके हैं।