Thar पोस्ट। ब्रिटेन से यह खबर मिली है कि यहाँ कोरोना से मरने वालों में वे लोग अधिक है जिनका टीकाकारण हो चुका है। ब्रिटेन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। यहां वैक्सीन लगवा चुके वयस्कों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से आ रहे हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) की रिपोर्ट के अनुसार, बिना वैक्सीनेटेड लोगों की तुलना में वैक्सीनेटड लोग कोविड से अधिक मर रहे हैं। यह भी पता चला है कि 1 फरवरी से 21 जून के बीच कोविड से संक्रमित पाए जाने के 28 दिनों के भीतर डेल्टा वेरिएंट से मरने वाले 257 लोगों में से 163 (63.4%) को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिली थी। जानकारी में रहे कि दुनिया के अनेक देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अनुसार विश्व में तीसरी लहर शुरू हो गई है।