Thar पोस्ट। राजस्थान में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर नागिन डांस करवाया गया। झालावाड़ का मामला है। एक वायरल वीडियो में दो युवक सड़क पर नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें डांस करने की सजा पुलिस ने कथित तौर पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दी। वीडियो झालावाड़ जिले का है और पुलिस कथित तौर पर ऐसे युवकों को बिना वजह घर से बाहर निकलने पर सजा दे रही है। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वीडियो शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य दोनों को अपना नृत्य जारी रखने के लिए कह रहे हैं।राजस्थान में रविवार शाम को समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 156 और लोगों की मौत हो गई और 10,290 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी दौरान 24,440 मरीजों के ठीक होने से राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 156 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढकर 6,777 हो गई है।