Thar पोस्ट, जयपुर। राजस्थान में कोरोना और प्रचंड हो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना बढ़ रहा है। कोरोना के मामले केवल 12 दिन में ही ढाई गुना हो चुके हैं कोरोना की इस खतरनाक रफ्तार को देखते हुए राजस्थान सरकार अब लॉकडाउन को 15 दिन तक बढ़ाने पर विचार कर रही है । एक्सपर्ट ने 15 दिन के सख्त कर्फ़्यू कम लॉकडाउन का सुझाव दिया है। अभी राजस्थान में 3 मई तक मिनी लॉकडाउन है । 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को कम से कम 15 दिन और बढ़ाने की तैयारी है । ऐसे में 18 मई तक मौजूदा लॉकडाउन जैसी पाबंदियां बढ़ना तय माना जा रहा है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नियमित कोरोना समीक्षा बैठकों में कोर ग्रुप में शामिल अफसरों ने कर्फ़्यू में लगी पाबंदियों की सख्ती से पालना करवाने पर जोर दिया है । केंद्र सरकार ने भी ज्यादा मामलों वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन का सुझाव दिया है । राजस्थान में 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया । इसके बाद 18 अप्रैल को 19 अप्रैल से 3 मई तक पूरे प्रदेश में कर्पू लगाकर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाईं।