Thar पोस्ट, न्यूज। पश्चिमी राजस्थान में कोरोना के 2 पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई है। कोरोना ने राजस्थान में भी फिर से दस्तक दे दी है. कोरोना के पॉजिटिव केस पश्चिमी राजस्थान में स्थित जैसलमेर जिले में पाए गए हैं. दोनों को क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना का यह कौनसा वेरिएंट है इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो पाई है. जैसलमेर शहर में दो कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. शहर के मजदूर पाड़ा के दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनके बुखार आने के बाद जवाहर चिकित्सालय में सैंपल लिए गए थे. जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना पॉजिटिव होने से चिकित्सा महकमा व प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की कोविड की तैयारियों की समीक्षा की थी. उन्होंने इसके ग्रेडेड रेस्पॉन्स सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए थे. वहीं कोविड प्रबंधन के लिए राज्य स्तरीय कमेटी गठित की थी. कोविड को लेकर अस्पतालों की तैयारी के लिए 26 दिसबंर को मॉक ड्रिल की जाएगी।