Thar पोस्ट। आज कोठारी हॉस्पिटल मे 13 वर्षीय आसना पुत्री ओमप्रकाश प्रजापत (मोखा,हाडला,कोलायत) निवासी को डॉक्टर द्वारा A पोजिटिव सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सख्त आवश्यकता बताई गई। फिक्र-ए-मिल्लत के प्रवक्ता अकबर शेख ने बताया कि केस की गंभीरता को देखते हुवे फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर के सदस्य एवं कोठारी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में सुपरवाइजर जयप्रकाश मूंधड़ा ने नियमित रक्तदाता बिन्नाणी चोक बीकानेर निवासी पुरुषोत्तम दास (50 वर्ष) से सम्पर्क किया और मासूम आसना के लिए SDP दान करने का निवेदन किया, इस पर हनुमान जयंती के पावन पर्व पर इस महान दान के लिए तुरन्त हा कर दी और मरीज आसना के लिए इस संकट की घड़ी में संकटमोचक बनकर तुरंत प्रभाव से कोठारी हॉस्पिटल के संजीवनी ब्लड बैंक पहुंचकर अपनी महत्वपूर्ण SDP दान कर जरूरतमंद मरीज मासूम आसना की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया ।

ब्लड हेल्पलाइन के सचिव अबरार रोशन एवं कोषाध्यक्ष साबीर राव ने बताया कि रक्तदाता पुरुषोत्तम दास के द्वारा ये 6वा sdp डोनेशन था इसके अलावा उन्होंने 54मर्तबा ब्लड डोनेशन भी कर चुके है ।

फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसायटी बीकानेर के सरंक्षक फ़रियाद ने बताया कि हमारी संस्था मदद को लेकर हमेशा शहर की आवाम के साथ है, बस जिन्हें मदद की जरूरत हो।