Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना ने बीकानेर में एक और जिंदगी छीन ली है। पीबीएम अस्पताल के कोविड आईसीयू में भर्ती 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। बीकानेर में 21 दिन में मरने वालों की संख्या अब सात हो चुकी है। बज्जू तहसील के बांगड़सर गांव में रहने वाली भंवरी देवी की कोविड रिपोर्ट 18 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। इससे पहले यह मेडिसिन आईसीयू में भर्ती थी। उसे कई गंभीर बीमारियों के चलते परिजनों ने पीबीएम हॉस्पिटल भर्ती कराया था। शुक्रवार को जिले में 24 नए कोविड पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 51 आये।