Thar पोस्ट। बीकानेर में कई स्थानों पर काढ़ा वितरण हुआ। सेवा भारती आयुष काढ़े का वितरण का कार्य जोर-शोर से कर रही। आज वार्ड 57 में काली माता मंदिर, विश्वकर्मा गेट के अंदर, पार्क के पास काढ़ा वितरण का कार्यक्रम आज प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रखा गया। कार्यक्रम में जगदीश जी ओझा, घनश्याम जी ओझा, राधेश्याम जी सेवक, कमल आचार्य, तरुण स्वामी, शिव गुप्ता, अमरीश मोहता, मनमोहन स्वामी, ओम सुथार के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तरुण स्वामी ने बताया कल काढ़े वितरण का कार्यक्रम स्वामियों के मोहल्ला, हनुमान मंदिर के पास सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगा। सभी मोहल्लेवासी इसका लाभ उठावे।
पार्षद सुधा आचार्य के नेतृत्व में वार्ड संख्या 2 में निशुल्क (क्वाथ ) काढा वितरण कार्यक्रम बीकानेर नगर निगम तथा आयुर्वेदिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर नगर के समस्त वार्डों में निशुल्क क्वाथ अर्थात काढा वितरण का कार्यक्रम संपादित किया जा रहा है इसी क्रम में आज वार्ड संख्या 2 मुरलीधर व्यास नगर में वार्ड पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य के नेतृत्व में क्वाथ (काढा) वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जनहित आर्च किए गए इस कार्यक्रम में 430 जन लाभान्वित हुए ।
पार्षद सुधा आचार्य ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा तैयार काढा वार्ड में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी श्री हरणीत सिंह सिद्धू श्री सिद्धार्थ दाधीच और श्रीमती सुषमा भाटी के द्वारा उपलब्ध करवाया गया,वहीं सुनील जागा,बृजमोहन सारस्वत, विपिन,नीरज ठाकुर, योगेश जांगिड़ सुरेश बिस्सा,अशोक सोनी महादेवजी आदि ने क्वाथ (काढा) वितरण करवाने में तथा अन्य व्यवस्थाओं सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम आयोजित करने हेतु गुरु कृपा टेंट हाउस द्वारा नि:शुल्क कुर्सी मेज आदि सामान की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई।
आयुर्वेद काढ़ा वितरण का सातवां चरण ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को


विप्र फाउंडेशन,बीकानेर का वैश्विक कोरोना महामारी के दूसरे चरण में आयुर्वेद काढ़ा वितरण का सातवां चरण नाल बड़ी ग्राम पंचायत के सालासर गाँव मे राजेन्द्र ओझा(नुकरा महाराज) के सान्निध्य में होगा । विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि काढ़ा आयुर्वेद विभाग के सहयोग से तथा चिकित्सको की देखरेख में गाँव के शिव मंदिर में बनाकर घर घर समझाइश के साथ और कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ वितरित किया जाएगा ।