जोधपुर। कोरोना अब किसी को नहीं बक्श रहा। जेल की सजा काट रहे आसाराम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बुधवार की देर रात अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें जेल से महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उनका इलाज जेल में स्थित डिस्पेंसरी में चल रहा था। बापू का देर रात अचानक ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने पर जेल से उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल शिफ्ट किया गया। जहां उन्हें कॉविड  वन आईसीयू में भर्ती किया गया जहां से उन्हें एम्स रेफर किया जाएगा। 2 दिन पहले आसाराम की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। जिसके बाद उनका जोधपुर सेंट्रल जेल में इलाज चल रहा था।