Thar पोस्ट, बीकानेर में अब फिर से कोरोना बढ़ रहा है cmho द्वारा जारी शाम की रिपोर्ट में 8 पॉजिटिव आये है। सुबह 6 रिपोर्ट हुए थे। इसके बाद 2 और बढ़े।नोडल अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा के अनुसार आज सुबह 6 नए केस आने के बाद अभी आई दूसरी रिपोर्ट में 2 और नए केस सामने आये है। अभी आये दो नए केस एयर फ़ोर्स के बताये जा रहे है आज शुक्रवार सुबह की पहली रिपोर्ट में एक साथ छह नए कोरोना मरीज सामने आए थे। इससे तीन दिन पहले भी तीन मरीज सामने आए थे। इस तरह बीकानेर में कुल 14 कोरोना एक्टिव हो गए हैं । छह नए मरीजों में से तीन मरीज मुरलीधर व्यास कॉलोनी एक ही परिवार से है। और तीन सार्दुलगंज क्षेत्र से सामने आए थे।
कुल सेम्पल- 656
पॉजिटिव- 08
रीकवर-. 00
कुल एक्टिव केस- 14
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 01
होम क्वारेन्टइन- 13
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
00 माइक्रो कंटेनमेंट