Thar पोस्ट। बड़े शहरों की तरह अब बीकानेर में भी लोग कोरोना का शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन 5 जाने कोरोना में समा रहे है। हाल ही में हनुमानहत्था इलाके में 3 की मौत कोरोना से हुई। जबकि सोमवार को सरकारी आंकड़ों के अनुसार 8 मौते हुई है। जिसमें एक नागौर, इंदिरा चौक, नोखा, व्यासों का चौक, गोपेश्वर बस्ती, उस्ताबारी, गंगाशहर व बीकानेर से एक-एक मौते हुई है। जिस तरह से अब मौतों के आंकड़ों इजाफा हो रहा है जिससे अब प्रशासन के हाथ पांच फूलने लगे है। पीबीएम में सोमवार को 222 मरीजों को डिस्चार्ज किया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 7194है तथा 9 कैन्टेमेंट जोन व 211 माइक्रो कैन्टेंट जोन बनाये गये है।