Thar पोस्ट, बीकानेर। विप्र फाउंडेशन,बीकानेर शहर इकाई द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुवे और इस बीमारी से जंग जीतने हेतु आम बीकानेर के लोगो की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़े को ध्यान में रखते हुवे रविवार 25 अप्रैल को सुबह 8 बजे मुलसा फुलसा की कोटड़ी,केसरदेसर मोहल्ला में आयुर्वेद विभाग के सहयोग से तथा आयुर्वेद चिकित्सक की देखरेख में काढ़ा बनाकर घर घर कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुवे वितरित किया जाएगा । तथा साथ ही काढ़ा कैसे लिया जाये तथा क्या ध्यान रखना है कि भी प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाव दिये जायेंगे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विफा के अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष सहित 5-5 पदाधिकारी इस कार्यक्रम में अवश्य पधारे । उपरोक्त काढ़ा आयुर्वेद विभाग के उच्च अधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष जॉन 1 बी राजस्थान श्रीभवर जी पुरोहित के सान्निध्य में वितरित किया जाएगा । राजकुमार व्यास
जिलाध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, बीकानेर शहर