Thar पोस्ट। बीकानेर। कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वालों की कमी नहीं है। समाज का हर वर्ग, संगठन, व्यक्तिगत स्तर पर लोग कोविड-19 मरीजों की मदद के लिए जो मुमकिन हो पा रहा है, वो कर रहे हैं। कोरोना के संकट से भारत ही नहीं लगभग पूरा विश्व जूझ रहा हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप इतना ज्यादा है कि अस्पतालों को बैड्स, ऑक्सीजन, दवाइयों की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बीकानेर के दो दोस्त निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा में जुट गये है। शहर में रहने वाले प्रवीण सारस्वत व भरत प्रकाश पारीक दोनों ही अलग अलग बैंकों में कार्यरत है। सेवा का भाव और मन में विश्वास लेकर दोनों दोस्तों ने इस कोरोना काल में जब लोगों को दुकानदारों से सेनेटाइजर जैसी वस्तु 500 रुपये में लेनी पड़ती थी और लोग भूखे प्यासे बैठे रहते थे। जब इन्होंने ऐसा देखा तो इनका दिल पसीज गया और दोनों ने मिलकर शहर में जरुरतमंदों की आवश्यकता की पूर्ति करने के निकल पड़ते है और देर रात तक सेवा में लगे रहते है और फिर सुबह होते ही अपने काम पर लौट जाते है। जब हमने प्रवीण व भरत से बात की तो उन्होंने बताया कि जहां लोगों को खाने के लाले पड़ रहे थे वे लोग सेनेटाइजर, मास्क कहां से खरीदेंगे ऐसे में दोनों दोस्त पुलिस, मेडिकल व आम लोगों को सेनेटाइजर व मास्क, खाद्य सामग्री के अलावा अगर किसी मरीज के परिजनों को रहने व खाने की आवश्यकता हो तो उन्हें भी दोनों जने अपने स्तर पर ही व्यवस्था करते है। उन्हो ंने बताया कि शहर में करीब 20000 हजार मास्क, सेनेटाइजर, हैडवॉश, पानी की बोतले आगे भी बांटेंगे। अगर किसी चीज की आवश्यकता हो तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है भरत प्रकाश पारीक मो. 916350154308 व प्रवीण सारस्वत मो.8955269518 पर करें। रविवार को कोटगेट पर बैठे पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटराइज बांटे गये। इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा,डॉ प्रीति गुप्ता भी मौजूद रही।
त्रिस्पर्शी एकादशी पर किया वृक्षारोपण,संरक्षण का भी लिया संकल्प
बीकानेर। देश-प्रदेश में पेड़ों के लगातार हो रहे दोहन के चलते आ रही ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिये बीकानेर पर्यावरण प्रदूषण निवारण समिति ने एक अनूठी पहल करते हुए प्रत्येक माह वृक्षारोपण का बीड़ा उठाते हुए उसके संरक्षण का संकल्प लिया है। समिति के सचिव विष्णु नारायण बिस्सा ने बताया कि इसकी शुरूआत त्रिस्पर्शी एकादशी से करते हुए फूलनाथ तालाब महादेव मन्दिर में ऊं वसुधेति च शीतोति पुण्यदेति धरेति च नमस्ते सुभगे देवि दु्रमोडंय त्वयि रोपते मंत्र के साथ जामुन के वृक्ष लगाएं गये। बिस्सा के साथ इस पुनित कार्य में मन्दिर के दैनिक भक्त श्रीगिरधर रंगा,मोडाराम चूरा,शिरीष पुरोहित,इकबाल पेन्टर,विष्णु व्यास,गोपाल,हुकमचंद जोशी,संतोष पुरोहित,हर्षित बिस्सा व अन्य भक्त जन शामिल रहे। जिन्होंने 11 वृक्ष लगाएं।

युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर ई वर्कशॉप 24 से
बीकानेर। विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी जोधपुर विभाग द्वारा युवा ए पर्सेन्लिटी डवलप्मेंट ई वर्कशॉप का आयोजन 24 से 28 मई तक किया जायेगा। जिसके अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा चर्चात्मक सत्र:व्यक्तित्व की पहचान, एकाग्रता, आत्मविश्वास,समय व्यवस्थापन व समूह कार्य से साक्षात्कार करवाया जाएगा।इस कार्यशाला का आयोजन नो योर सेल्फ इन 5 सेंशन के तर्ज पर किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष व उसके अधिक होनी चाहिए। इस कार्यशाला का पंजीयन शुल्क मात्र 25 ₹ है एवं कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम सायं 6:00 बजे से 7:30 बजे तक गूगल मीट पर आयोजित किया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए मो. नं. 9024542542, 9402298242 पर संपर्क करे।