Thar पोस्ट, न्यूज। भारत में कोरोना से पहले अनेक बड़े दावे किए जाते है, लेकिन कोरोना फैलने के बाद हालात चरमरा जाते हैं। चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना से मचे हाहाकार के बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस बैठक के बाद मंडाविया ने कहा कि देश से कोरोना अभी गया नहीं है। हमें हाईअलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट कर ये बातें कहीं। मंडाविया ने कहा कि मैंने सभी को अलर्ट रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद  नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह comorbidities वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है,  टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जो बुजुर्ग हैं वे प्रीकॉशन डोज जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी।