Thar पोस्ट। कोरोना और लॉक डाउन में पुलिस के सहयोग की खूब सराहना हो रही है। बीकानेर के गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण इन दिनों लोगों और पीडितों की आगे आकर सेवा कर रहे है। उन्होंने चौधरी कॉलोनी की बुखार से पीड़ित एक वृद्धा का सहयोग कर इलाज की व्यवस्था कार्रवाई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके अलावा वे लॉक डाउन की सख्ती के साथ आमजन का भी सहयोग कर रहे है।