ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220805 134731 कोरोना के बाद मंकीपॉक्स की जद में 80 देश Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। कोरोना के बाद मंकीपॉक्स ऐसी बीमारी बनकर सामने आई है जिससे विश्व के देशों के लोग चिंतित है। भारत समेत दुनिया के करीब 80 देश इसका सामना कर रहे हैं। स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया- ‘संक्रमण से जान गंवाने वाले दोनों युवा थे।’ स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि- ‘देश में इस वायरस से अब तक 4,298 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से करीब 3,500 पुरुष ऐसे हैं, जिन्होंने अन्य पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाए। संक्रमितों में केवल 64 महिलाएं हैं। मंत्रालय के मुताबिक, मंकीपॉक्स से संक्रमित 120 लोगों को अब तक अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूरोपीय संघ के संयुक्त टीका कार्यक्रम के तहत देश को टीके की 5,300 खुराक मिल चुकी।

मई से दुनिया के करीब 80 देशों में मंकीपॉक्स के 22,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अफ्रीका में इस वायरस से 75 लोगों की मौत चुकी है। ज्यादातर मरीजों की जान नाइजीरिया और कांगो में गई है। अफ्रीका के बाहर मौतों का मामला सामने आने से एक हफ्ते पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स को ‘वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति’ घोषित किया था।

भारत सरकार अलर्ट मोड में

देश और दुनिया में मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में है। कोरोना से सबक लेते हुए सरकार ने देश में मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए इसकी वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स की वैक्सीन बनाने के लिए टेंडर निकाला है। सरकार ने इसकी वैक्सीन बनाने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) लेकर आई है यानी कि टेंडर लेकर आई है। ये EOI मंकीपॉक्स की वैक्सीन बनाने और उसकी जांच करने के लिए टेस्ट किट बनाने को लेकर आई है।


Share This News