ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 32 बीकानेर में ब्लैक फंगस के 63 रोगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में ब्लैक फंगस के मामले लगातार आ रहे है। चिकित्सकों को ब्लैक फंगस से भी जूझना पड़ रहा है। ब्लैक फंगस के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंता बढ़ा रही है। 24 घंटे में जिले में ब्लैक फंगस के 6 नए मरीजों की पुष्टि की गई । कार्डिनेटर डॉक्टर गौरव गुप्ता के अनुसार 6 नए मरीज मिले है। बीकानेर में अब तक 63 मरीज मिल चुके है। एक मरीज की मौत हुई है। गुप्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर निवासी 64 वर्षीय की मौत हुई है। डॉक्टरों की टीम ने आज 5 मरीजों की सर्जरी की है। अब तक कुल 33 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है।


Share This News