Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। विश्व के अनेक देश एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। भारत के अनेक राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के नए सब-वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है, जो ज्यादा संक्रामक है और इस वजह से चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा है. कोरोना वायरस लगातार नए-नए रूप बदलकर सामने आ रहा है और अब ओमिक्रॉन के बीए.4 (Omicron BA.4) का पता चला है.ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट बीए.4 (Omicron BA.4) ज्यादा संक्रामक है, लेकिन इसके लक्षण सामान्य हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गले में खराश, गले में खुजली, सिरदर्द, बुखार, थकान और मांसपेशियों में दर्द बीए.4 के लक्षण हैं।

रूस की राष्ट्रीय संस्था Rospotrebnadzor के अनुसार, रूस में ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट बीए.4 (Omicron BA.4) के मामले सामने आए हैं, जो पुराने वेरिएंट से ज्यादा संक्रामक है. इसके साथ ही यह भी पता चला है कि बीए.4 के लक्षण काफी हल्के हैं, लेकिन इनमें तेजी से फैलने की क्षमता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, Rospotrebnadzor के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलॉजी में जीनोम रिसर्च के प्रमुख कामिल खफीजोव ने बताया कि पिछले महीने एक सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट बीए.4 (Omicron BA.4) का पता चला था।