Thar पोस्ट, न्यूज नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर तेज़ी से बढ़ रहा है। ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट्स के चलते भारत के कोविड-19 आंकड़ों में तेज उछाल आया है। केवल एक हफ्ते के भीतर ही एक लाख से ज्‍यादा नए मामले दर्ज किए गए। 7 दिनों का यह आंकड़ा पिछले चार महीनों में सर्वाधिक है। 27 जून से 3 जुलाई के बीच कोविड के 1.11 लाख से ज्‍यादा नए मामले साामने आए। इस बीच कम से कम 192 मौतें दर्ज हुईं। इनमें से 44 फीसदी मौतें केरल में हुईं। साप्‍ताहिक आधार पर, इस हफ्ते मौतों का आंकड़ा इसके पहले वाले सात दिनों से 54% ज्‍यादा है।

हालांकि महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में संक्रमण कम हुआ है। इसके विपरीत पश्चिम बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, असम और कुछ अन्‍य राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना केस बढ़े हैं। एक्‍सपर्ट्स ने पश्चिम बंगाल में ओमीक्रोन के BA.4 और BA.5 सब-वेरिएंट्स को उछाल की वजह बताया है। उधर, एक इजरायली एक्‍सपर्ट ने दावा किया है कि भारत के कम से कम 10 राज्‍यों में नया सब-वेरिएंट BA.2.75 फैल चुका है। हालांकि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जिन राज्‍यों से BA.2.75 के केस मिले हैं उनमें दिल्‍ली, जम्‍मू, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, पश्चिम बंगााल और महाराष्‍ट्र शामिल है।यह स्‍ट्रेन सात और देशों- जापान, यूके, जर्मन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड में भी पाया गया है।