Thar post न्यूज। इन दिनों बीकानेर के लोग हरिद्वार व ऋषिकेश से बीकानेर लौट रहे हैं। जिनमें से कोरोना पॉजिटिव भी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट व कोविड सूची में पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जिसमें दो महिलाएं और तीन पुरुष है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा के अनुसार 21 लोगों के पारिवारिक सदस्यों के साथ हरिद्वार से लौटी एक महिला सहित कुल पांच लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जो महिला हरिद्वार से लौटी है, उसके साथ वाले 21 यात्रियों की कोविड जांच की गई थी, लेकिन उसमें रोशनी घर चौराहे पर रहने वाली एक 48 वर्षीय महिला की पॉजिटिव रिपोर्ट को छोड़कर शेष सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनकी जांच बीकानेर रेलवे स्टेशन पर की गई थी। इसी प्रकार उदासर के 20 तथा पवनपुरी के 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं नापासर के हरिरामपुरा निवासी 36 वर्षीय महिला तथा श्रीडूंगरगढ़ के 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।