Thar पोस्ट न्यूज, राजस्थान। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी गोविंद भाई सबाया रहे। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक राज्य सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान सोशल मीडिया के माध्यम से चलाने की घोषणा की गई। इस अभियान के तहत सेवादल कार्यकर्ता राज्य सरकार की नाकामियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बंद होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में बीकानेर से हनुमान व्यास, विमल भाटी जगदीश गोदारा, कमल यादव आरती मीणा ने भागीदारी निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखें। मुख्य अतिथि गोविंद भाई सबाया ने सेवादल को बीजेपी सरकार के कुशासन के खिलाफ बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।