Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर । कांग्रेस सेवादल की ओर से आज पदयात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, शहर सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास व साथी तेजकरण हर्ष को दिल्ली में कल सेवादल के साथियों के साथ हिरासत में लिया गया व घंटो दिल्ली स्थित अलीपुर थाने में रखा गया व देर रात छोडा गया जो आज दिल्ली से रवाना होकर बीकानेर शाम 4 बजे बीकानेर पहुंच रहे है। सेवादल की जिला इकाई यहां से पदयात्रा करते हुए कोटगेट तक पहुंचेंगे व वहा सांकेतिक धरना दिया जाएगा। महात्मा गांधी के दिखाये गये मार्ग के अनुरुप वहा चरखे से सूत कात कर विरोध दर्ज करवाया जायेगा।

स्टेशन पर अगवानी ः मुख्य गेट पर 4 बजे
पद यात्रा ः शाम 4.20 प्रारम्भ
सांकेतिक धरना ः कोटगेट पर 4.50 से 5.15 तक
राज्यपाल के नाम ज्ञापन : जिलाधीश महोदय को उनके कार्यालय में सुपुर्दगी 5.45