Thar पोस्ट, न्यूज। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भाजपा के द्वारा जानबूझकर राहुल गांधी जी की यात्रा में विध्न डालने का प्रयास करते हुए यात्रा पर हमले किए जा रहे है ताकि असम में भाजपा सरकार और केंद्रीय भाजपा सरकार की विफलता को दबाया जा सके जो की निंदनीय है
भाजपा के इन कुत्सित प्रयासों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कल दिनाक 23 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक का “मौन सत्याग्रह” का कार्यक्रम तय किया गया है। बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी का संयुक्त “मौन सत्याग्रह” 23 जनवरी को सर्किट हाउस के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी प्रतिमा के आगे गांधी पार्क में रखा गया है।
कार्यक्रम मौन सत्याग्रह
दिनाक – 23 जनवरी 2024
समय – सुबह 11 बजे से 2 बजे तक
स्थान – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल गांधी पार्क बीकानेर