Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर 75 किलोमीटर की पदयात्रा के दौरान 14 अगस्त 2022 को विशाल तिरंगा पदयात्रा निकालेगी।इस पदयात्रा में बीकानेर जिले के काबीना मंत्री डॉ.बुलाकीदास कल्ला, गोविंदराम मेघवाल,भवर सिंह भाटी,रामेश्वर डूडी, मदनगोपाल मेघवाल भी शामिल होंगे।पदयात्रा एम एम ग्राउंड से शाम 4 बजे रवाना होकर जसुस्सर गेट के अंदर मूलचंद पारिक की प्रतिमा स्थल के आगे से डागा चौक सोनगिरी कुंआ रोड, दाऊजी रोड से कोटगेट के.ई.एम रोड से पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न होगी।

कार्यक्रम – तिरंगा गौरव विशाल पदयात्रा
दिनाक – 14 अगस्त 2022
समय – शाम 4 बजे
स्थान – एम एम खेल मैदान डूडी पेट्रोल पंप रोड बड़े कब्रिस्तान के पास बीकानेर
निवेदक- यशपाल गहलोत अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर