जोड़ो….मुख्य खबर कांग्रेस….शहर जिला कांग्रेस कमेटी (पश्चिमी विधानसभा) बी ब्लॉक के द्वारा गंगाशहर पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित कोचर ने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज हमने विरोध किया केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल गैस के दाम बढ़ा रही है जिससे गरीब लोगों का जीना दुस्वार हो गया। व कांग्रेस प्रेदश सचिव गजेंद्रसिंह सांखला ने कहा कि करोना महामारी में लोगो का जीवन जीना मुश्किल हो गया पर केंद्र सरकार केवल अपनी कमाई बढ़ाने में लगी हुई हैं। शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी ने कहा मोदी सरकार का केवल एक ही नारा है हम दो हमारे दो उसके अलावा कोई नही है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (सूचना प्रधोगिक विभाग प्रदेश सदस्य) जयदीपसिंह जावा ने कहा कि डीजल – पेट्रोल में जनता से लूट नहीं सहेंगी पूंजीपतियों की गुलाम सरकार के खिलाफ यह लड़ाई नही थमेगी वर्तमान में जिस तरह रिकॉर्ड तोड़ महंगाई बढ़ी है जिस कारण आज आमजन के जिना मुश्किल हो गया है। आज के इस विरोध प्रदर्शन ब्लाक अध्यक्ष सुमित कोचर, प्रदेश सचिव गजेंद्रसिंह सांखला, सचिव मनोज चोधरी, प्रदेश कांग्रेस सूचना प्रधोगिक विभाग सदस्य जयदीपसिंह जावा, पार्षद सुशिल सुथार, सोहन चौधरी, राहुल जदूसङ्गत, मुमताज शेख, कैलाश गहलोत, फूसाराम गोदारा, गोरधन राम कूकना, बलराज नायक, अजित शर्मा, गोर्धलाल मीणा, मेघराज तंवर,पाबूराम नायक, दुर्गादत्त गहलोत, कैलाश ओझा, अकरम अली, विजय भदानी, गुलाब सोनी, देवेन्द्र सोनी, प्रियंका गहलोत गौरीशंकर चौधरी सहित अन्य शामिल रहे।पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज ब्लॉक अध्यक्ष आजम अली कुरैशी के नेतृत्व में विशाल विरोध प्रदर्शन मुक्ता प्रसाद चौराहे पर किया जिसमे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया विरोध प्रदर्शन में पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग व B ब्लॉक अध्यक्ष जितेंदर जोशी उपाध्यक्ष बरकत अली चौहान laxmikant बिस्सा महासचिव संजय भाटी सचिव उवेश भाटी व कांग्रेस कार्येकर्ता सुनील सारस्वत राकेश धारणीया फरदीन असगर अब्दुल कलाम अब्दुल सलाम सराफत अली आदि कार्येकर्ता मौजूद थे