Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अशोक गहलोत फैंस क्लब की बांसवाड़ा जिले की कुशलगढ़ विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि गिरीश कलाल को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं प्रकाश लबाना, कार्तिक नायक, जयदीप मेरावत और महेश कज्जा को महासचिव बनाया गया है। जय पंचाल, राकेश मेड़ा, विनोद पटेल, महेंद्र परमार, नीलेश मेरावत, पंकज लबाना और मनीष कलाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि विट्ठल चोरमार, सचिन पड़वाल, प्रदीप लबाना और रिंकू पड़वाल को सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां क्लब के सरक्षक लोकेश शर्मा के निर्देशानुसार की गई हैं।