Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक कल  10 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे विश्नोई धर्मशाला में रखी गई है।

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सहित कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों, विभागों, और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।