

Tp न्यूज। सीएम अशोक गहलोत द्वारा श्रीमती संगीता आर्य को आरपीएससी सदस्य बनने पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने बधाईयां प्रेषित करते हुए गहलोत का आभार जताया है। मंडल के मुख्य संरक्षक शिवरतन अग्रवाल, संरक्षक कन्हैयालाल बोथरा, सदस्य मक्खनलाल अग्रवाल, अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़ सहित अनेक ने दूरभाष पर आर्य दम्पत्ति को बधाई प्रेषित की है। उल्लेखनीय है कि श्रीमती आर्य बीकानेर के पूर्व कलेक्टर रहे निरंजन आर्य की पत्नि है जिन्होंने बीकानेर औद्योगिक विकास को लेकर भी यहां बेहतर से बेहतर कार्य किया था साथ ही उद्योगश्री पुरस्कार भी उनके द्वारा ही शुरु कराया गया था। बोथरा ने कहा कि श्रीमती आर्य के आरपीएससी सदस्य बनने पर राजस्थान और बीकानेर में खुशी का माहौल है।
