ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260228 151106 scaled डूंगर कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। ग्रीन एडवांसमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टी का होगा आयोजन।
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में दिनांक 28 फरवरी 2026 को ग्रीन एडवांसमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ग्रीन केमेस्ट्री एवं रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री लंदन नॉर्थ इंडिया क्षेत्र एवं ग्रीन केमेस्ट्री नेटवर्क सेंटर हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के संयुक्त वरदान में आयोजित की जा रही है एवं यह कॉन्फ्रेंस विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित है।

कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ हेमेंद्र भंडारी ने बताया कि संगोष्टी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज दीक्षित (कुलगुरु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर) तथा कॉन्फ्रेंस पैटर्न एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर आर के शर्मा (सेक्रेटरी रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री लंदन) है।

डॉ भंडारी ने बताया कि इसमें कुल पांच सत्रों में देश विदेश के 20 प्रमुख वैज्ञानिक अभिभाषण देंगे साथ ही भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। पोस्टर सेशन के लिए प्रताप सभागार में एक गैलरी आरक्षित रखी गई है। जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान दर्शन से संबंधित शोध कार्यों पर पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही ई-पोस्टर्स का एक विशेष सत्र ऑनलाइन माध्यम से भी आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य चर्चाओं विचारों के आदान-प्रदान और युवा विद्वानों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है।

गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर एस के मेहता पूर्व वाइस चांसलर लद्दाख यूनिवर्सिटी एवं अध्यक्ष पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर जॉर्जी केगलीविच प्रोफेसर एंड हेड BUTE हंगरी होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से लगभग डेढ़ सौ से 200 स्पीकर्स भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान एवं रिसर्च स्कॉलर और छात्राएं भाग लेंगे। साथ ही दिनांक 1 मार्च 2026 को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में ही प्रथम इंटरनेशनल वीडियो फिल्म एवं ई पोस्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। रसायन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ सुरुचि गुप्ता, डॉ उमा राठौर, डॉ राजाराम, डॉ एस के यादव, डॉ मधुसूदन शर्मा, डॉ एसके वर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह एवं कन्वीनर डॉ एस एन जाटोलिया आदि ने विचार रखे।


Share This News