

Tp न्यूज। दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष श्री रामविलास पासवान के निधन पर शहर भाजपा ने गहरा शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री पासवान के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, कौशल शर्मा इत्यादि ने दुख प्रकट करते हुए पासवान के निधन को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एवं देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
