Thar पोस्ट, न्यूज। वार्ड 10 की तिलकनगर सहित अन्य कॉलोनियों में पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आज जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। भाजपा बीकानेर की जिला कार्यकारिणी से सक्रिय सदस्य श्री गिरिराज सिंह चारण ने बताया कि वार्ड 10 की यूआईटी अप्रूव्ड कॉलोनियों द्वारकापुरी, राव बीकाजी नगर व अशोक नगर में यह समस्या है। कई बार सभी संबंधितो को समय समय पर की गई मांग के बावजूद इन कॉलोनियों के लोगों को लंबे से पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है कॉलोनी वासी ऊंची कीमत पर टैंकर डलवाकर आर्थिक नुकसान का सामना करने को मजबूर हो रहे है।ज्ञापन देने में वालों में तवर सिंह, सहदेवसिंह, जीवमराम, त्रिलोक राम, धनपतसिंह,धीरज, हरलाल, प्रदीप, ओमप्रकाश, कॉलोनीवासी शामिल थे।