ताजा खबरे
वेतन का एक हिस्सा मानव चिकित्सा सेवा में किया भेंट, भाजपा अध्यक्ष ने किया स्वागतजिला कलेक्टर ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षणघर मे घुसकर महिलाओं ने महिला को पीटासमारोह में 14 महिलाओं का हुआ सम्मानअच्छे मॉनसून के संकेत, टिटहरी ने चार अंडे दिए, यह है मान्यताकेन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर को सौगात, जिले के 40 राजकीय विद्यालयों को मिलेंगे सवा करोड़ रुपए के स्मार्ट बोर्ड-फर्नीचरसम्मानित हुए विद्यार्थी एवं अभिभावकदिल ने फिर याद किया” कार्यक्रम में गूंजे नगमेदेशभर की अदालतों का डेटा अब एक ही जगह होगा उपलब्ध, सीजेआई सूर्यकांत ने शुरू की ‘वन केस वन डेटा’ पहलदेश :दुनिया, तेल कम्पनियों को 1 लाख करोड़ का घाटा !
IMG 20240218 WA0251 scaled स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, पॉजिटिव व्यक्तियों के आसपास के 50 घरों में किया सर्वे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। स्वाइन फ्लू के जिले भर में 12 व्यक्ति पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट मोड पर काम किया जा है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों के घर के आसपास 50 घरों में स्वास्थ्य विभाग के दलों द्वारा सर्वे, जांच व दवा वितरण का कार्य किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में से मात्र एक व्यक्ति कोविड वार्ड में भर्ती है जो कि स्वस्थ है शेष सभी व्यक्ति स्वस्थ एवं घरों में ही आइसोलेट है। सामान्य सर्दी, जुकाम,खांसी व बुखार जैसे लक्षणों के अलावा कोई गंभीर लक्षण किसी में भी पाया नहीं गया है। फिर भी समस्त ब्लॉक सीएमओ तथा शहरी प्रभारियों को एक्टिव मोड पर जांच करवाने तथा बचाव हेतु प्रचार-प्रसार के निर्देश जारी किए गए हैं। संपर्क में आए समस्त व्यक्तियों को एहतियातन ओसेल्टामिवीर यानी कि टैमी फ्लू दवा भी वितरित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रोग प्रसार की स्थिति बहुत सामान्य है। आम जन को घबराने जैसी कोई बात नहीं है। डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू का प्रसार पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के निकट संपर्क में आने, हाथ मिलाने आदि से संभव है अतः आमजन से अपील की जाती है कि वे “दो गज की दूरी-मास्क है जरूरी” के नियम का सख्ती से पालन करें। विशेष कर गर्भवती महिलाओं को भीड़भाड़ क्षेत्र में जाने से बचना चाहिए और लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह हेतु संपर्क करना चाहिए। स्वाइन फ्लू की जांच सुविधा पीएमआर बिल्डिंग पीबीएम अस्पताल पर निशुल्क उपलब्ध है।


Share This News