ताजा खबरे
Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casinoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने उपमहापौर राजेंद्र पंवार के स्वास्थ्य की जानकारी लीप्रसूताओं में किडनी फेल का मामला : पीबीएम हॉस्पिटल पहुंची चिकित्सकों की टीम, जोधपुर से ये विशेषज्ञ शामिलबीकानेर में तीन युवक डूबे, एक को बचायाअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में11 जून से फिर बदलेगा मौसमबीकानेर में भी 6 प्रसूताओं की किडनी फेल! कोटा के बाद बीकानेर का नम्बरदेर रात बीकानेर में चाकूबाजी से युवक घायलस्कूलों के ग्रीष्मावकाश की अवधि बढाई, नए आदेश के बाद अब इस दिन खुलेंगे स्कूलमुक्ता प्रसाद थाना इलाके में गोली चली, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
IMG 20201004 005550 2 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को दी सौगात Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती पर महिलाओं को तोहफा देते हुए राशन की दुकानों में उनके लिए आरक्षण की व्‍यवस्‍था की है। राजस्थान में अब राशन की दुकानों के आवंटन में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश की गहलोत सरकार ने कांग्रेस के घोषणा-पत्र में किए गए वादे पर अमल करते हुए यह फैसला लिया। प्रदेश में अब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में 30 प्रतिशत दुकानें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. इसके लिए मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकान आवंटन नीति में संशोधन को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस के जनघोषणा-पत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत महिलाओं को दुकान आवंटन में आरक्षण देने की घोषणा की गई थी. सरकार का दावा है कि दो साल से कम समय में जनघोषणा-पत्र की 501 घोषणाओं में से अब तक 257 वादों को पूरा किया जा चुका है. वहीं, 176 घोषणाओं पर काम चल रहा है. उचित मूल्य दुकान आवंटन नीति में किए गए संशोधन के अनुसार नवसृजित सहित सभी रिक्तियों में बेरोजगार महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण रखा जाएगा. यह वर्तमान और भविष्य में जारी होने वाली सभी रिक्तियों में लागू होगा।


Share This News