Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सेवा योजना द्वारा रविवार सुबह महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय क़े अतिथि गृह परिसर में श्रमदान किया गया। साथ में पूर्व में लगाये गये पौधों की सिंचाई की गई तथा पौधों की पाल बनाकर पौधों का बराबर लकड़ी लगाकर सपोर्ट किया गया। बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि हमारी संस्था पूर्व में भी इस स्थान पर 5 बार श्रमदान, पौधरोपण, परिंदो क़े लिये पालसिए रखने जैसे पुनीत कार्यक्रम किये जा चुके है।

कार्यक्रम में बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास क़े अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक बिस्सा, योगेश बिस्सा, महावीर चौधरी, छोटूलाल चुरा, राजेंद्र चांडक, रामलाल पवार, पवन राठी, जुगल ओझा, राधाश्री पुरोहित, पूजा प्रजापत, आस्था श्रीमाली, ओम प्रकाश विश्नोई, दिवाकर सिँह का विशेष सहयोग रहा।