Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर के परकोटे में रत्तानी व्यास पंचायत बगेची में सती माँ गवरा दादी के मंदिर के आगे से मुख्य दरवाज़े तक श्रम शक्ति के माध्यम से श्रमदान करके झाड़ियों, पॉलीथिन एवं कचरे की सफाई की गईं। व्यास पंचायत समिति के सचिव राजकुमार व्यास ने बताया कि यहां बहुत झाड़िया, घास उग गईं, जिसमें छिपे जीव जंतुओ से दर्शानार्थियों को भय रहता था, श्री शिवजी व्यास ने बताया कि सफाई की गईं जगह पर शीघ्र दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे ।
आज के इस कार्यक्रम में राजकुमार व्यास के अलावा बाल यूथ सर्व श्री स्वरूप स्वामी, हिमांशु स्वामी, हितेश स्वामी, आयुष्मान व्यास, अक्षत व्यास, आदित्य व्यास ने सहयोग किया।