Thar पोस्ट, न्यूज। उपखंड अधिकारी ने जब्त किया सात चरखी चाइनीज मांझा
Thar पोस्ट, न्यूज़। संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अशोक कुमार विश्नोई ने मंगलवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटगेट स्थित दुकान से सात चरखी चाइनीज मांझा जब्त किया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि कोटगेट स्थित अजीज भाई पतंग वाले की दुकान से हेमंत जैन, हनुमान शर्मा और अंकुर शुक्ला ने बोगस ग्राहक बनकर मांझा खरीदा और इसकी शिकायत पर प्रशासन की टीम ने औचक कार्यवाही करते हुए चाइनीज मांझे की सात चरखी जब्त की। कार्यवाही के दौरान कोटगेट व कोतवाली थाने का जाब्ता मौजूद रहा। विस्तृत पूछताछ के लिए दुकान मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा दुकान को सीज कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चाइनीज मांझे के विक्रय, परिवहन और भंडारण पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है।
Thar पोस्ट। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक के रूप में डॉ पीके सैनी , आचार्य फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग द्वारा ज्वाइन करने पर चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। चिकित्सा प्रकोष्ठ की टीम के सदस्य डॉक्टर पारुल यादव , इंजीनियर इमरान उस्ता,सनी व्यास , विक्रम पुरोहित, बालमुकुंद सामरिया, अभिषेक, राजेश, करण एवं अन्य चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्यों की उपस्थिति में डॉ असवाल ने अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर अधीक्षक डॉ पीके सेनी को गुलदस्ता देकर बधाई दी एवं वर्तमान में बीकानेर मे चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुगम बना कर सुचारू रूप से आमजन तक मुहैया करवाने हेतु निवेदन किया एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जाने वाले जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, कोविड-19 निशुल्क टीकाकरण एवं इमरजेंसी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु विचार विमर्श किया साथ ही अस्पताल में मरीजों हेतु पर्याप्त मात्रा में मेडिसिन, पानी , शौचालय,ठहरने की व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु आग्रह किया।
अस्पताल में टीकाकरण के लिए आने वाले अभिभावकों से संवाद कर 12 से 17 वर्ष के बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम करने का सुझाव दिया।

Thar पोस्ट।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 से 20 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज 12 अप्रैल को फ्री कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल, डॉक्टर पारुल यादव , इंजीनियर इमरान उस्ता,सनी व्यास , विक्रम पुरोहित, बालमुकुंद, अभिषेक, राजेश, करण एवं अन्य चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने
अस्पताल में टीकाकरण के लिए आने वाले अभिभावकों व विद्यालयों में स्कूली छात्रों से संवाद कर उन्हें 12 से 17 वर्ष के बच्चों को कोविड से बचाव एवं शरीर में प्रतिरोधक क्षमता डिवेलप करने के लिए अधिकाधिक संख्या में टीकाकरण करवाने लिए प्रेरित किया।
बीकानेर जिला उद्योग संघ की मांग हुई पूरी अब बीकानेर हावड़ा का ठहराव होगा पारसनाथ स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल एवं कार्यकारिणी सदस्य विपिन मुसरफ ने बीकानेर हावड़ा गाड़ी को पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग पूरी होने में सक्रिय सहयोग हेतु केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया । गाडी संख्या 22307, हावडा-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 14.04.22 से पारसनाथ स्टेशन पर 04.03 बजे आगमन व 04.05 बजे प्रस्थान करेगी। गाडी संख्या 22308, बीकानेर-हावडा रेलसेवा दिनांक 13.04.22 से पारसनाथ स्टेशन पर 23.17 बजे आगमन व 23.19 बजे प्रस्थान करेगी। पचीसिया ने बताया कि बीकानेर मंडल उत्तर-पश्चिम रेल्वे का बहुत ही वृहद मंडल है, बीकानेर सहित चुरू, रतनगढ़, नागौर, नोखा आदि क्षेत्र से लाखों की तादाद में जैन अनुयायी श्री सम्मेदशिखर तीर्थ में दर्शनार्थ जाते हैं | श्री सम्मेदशिखर तीर्थ से जैन अनुयायियों का भावनात्मक जुड़ाव है | भारतवर्ष की विभिन्न गाड़ियों का ठहराव पार्श्वनाथ स्टेशन पर है, किन्तु गाड़ी संख्या 22307 व 22308 बीकानेर हावड़ा व हावड़ा बीकानेर गाड़ी का ठहराव पार्श्वनाथ स्टेशन पर ना होने से श्रद्धालुओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था अब ये गाड़ी यहाँ पर ठहरेगी तो लाखों यात्रियों को लाभ सहित रेल राजस्व में भी भारी बढ़ोतरी होगी |
