ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20220924 153325 चीन में तख्ता पलट! बीजिंग अब सेना के नियंत्रण में, शी जिनपिंग से लिये अधिकार Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज वर्ल्ड। चीन से किसी खबर का छनकर बाहर आना मुश्किल है। लेकिन तेज़ी से आ रही खबरों के अनुसार चीन में राजनीतिक और सैन्य हालात कुछ अच्छे नहीं हैं। मीडिया पर खबरें तेजी से वायरल हो रही है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक वहां की सेना (PLA) ने राजधानी बीजिंग को अपने कब्जे में ले लिया है। राजधानी पूरी तरह से सेना के नियंत्रण में है। बीजिंग अब पूरी दुनिया से कट गया है। वहां बड़ी तादाद में सेना पहुंच गई है साथ ही घरेलू और अंतराराष्ट्रीय उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर ऐसी भी खबरें हैं कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पीएलए प्रमुख के पद से हटाने के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि, इन खबरों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।  

शी जिनपिंग का कंट्रोल नहीं – न्यूज हाइलैंड विजन की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ और पूर्व चीनी प्रधानमंत्री वेन जिबाओ ने स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व सदस्य सोंग पिंग को अपने पक्ष में राजी कर लिया और सेंट्रल गार्ड ब्यूरो  (Central Guard Bureau) पर अपना कंट्रोल बना लिया। सोंग पिंग के कंट्रोल में सेंट्रल गार्ड ब्यूरो है। बता दें कि सेंट्रल गार्ड ब्यूरो  पोलित ब्यूरो के स्थायी समिति के सदस्यों और सीसीपी के अन्य नेताओं को सुरक्षा प्रदान करता है। यही शी जिनपिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभालता है।

बीजिंग को सेना ने किले तब्दील कर दिया है और शी जिनपिंग अब राष्ट्रपति का अधिकार नहीं रह गया है। जेनिफर जेंग के ट्विटर हैंडल से एक ऐसा वीडियो सर्कुलेट किया गया है जिसके बारे में यह बताया जा रहा है कि वीडियो बीजिंग का है। बीजिंग के बाहर सेना का एक बड़ा काफिला हाईवे पर नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि पीएलए के सैन्य वाहन 22 सितंबर को बीजिंग की ओर जा रहे थे। यह काफिला करीब 80 किमी लंबा है। बीजिंग के पास हुआनलाई काउंटी से शुरू होकर सेना की गाड़ियों का यह काफिला झांगजियाकौ शहर में खत्म हुआ। इस काफिले की लंबाई करीब 80 किमी तक है। इस ट्वीट में भी इस बात का जिक्र है कि शी जिनपिंग को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

जिनपिंग को किया हाउस अरेस्ट

अपुष्ट खबरों के मुताबिक जैसे ही हू जिंताओ और वेन जिबाओ ने सीजीबी का कंट्रोल अपने पास लिया इसकी सूचना उन्होंने जियांग ज़ेंग और बीजिंग में केंद्रीय समिति के सदस्यों को टेलीफोन के माध्यम से दी। मूल स्थायी समिति के सदस्यों ने उसी वक्त शी जिनपिंग के सैन्य अधिकार को समाप्त कर दिया। ऐसी खबरें हैं कि 16 सितंबर को शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन की बैठक से लौटने के बाद उन्हें एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया और बाद में उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। 


Share This News